किसान भाईयो जिन लोगो का पशुपालन का कार्य है वो लोग अच्छे से जानते होंगे की पशु की जितनी अधिक देखभाल होती है उनके दूध उत्पादन में उतना ही अधिक इजाफा भी होता है। हर पशु पर वातावरण, चारा, रहन सहन आदि का प्रभाव पड़ता है।
चाहे वो इंसान हो या पशु वातावरण का प्रभाव सब पर होता है तो जिन लोगो को पशुओ में दूध नहीं बढ़ने की समस्या है, उन लोगो को सबसे पहले तो पशुओ के लिए उचित रहन सहन की व्यवस्था करनी होगी। इसके बाद आपको चारे पर ध्यान देना जरुरी है। बहुत से किसान मार्किट से चारा खरीद कर लाते है बड़ी बड़ी कंपनी बड़े बड़े वादे करती है की ये चारा खिलाओ दूध बढ़ेगा और किसान उन चारो को घर लेकर आते है और पशु को खिलाते है लेकिन दूध में इतना असर उस चारे का नहीं होता है जिससे आपके पैसे का भी नुकसान होता है। हम आपको साइलेज चारे की जानकारी देने वाले है जिससे पशुओ के दूध में अच्छा इजाफा होगा।
साइलेज चारा क्या होता है
साइलेज चारा एक पोषक एवं हरा चारा होता जो की काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट एवं अन्य जरुरी पोषक तत्व की पूर्ति पशुओ में करता है। इसके निर्माण के लिए मक्का, ज्वार, फलीदार पोधो का इस्तेमाल होता है।
पशुओ को कितना साइलेज चारा देना उचित होता है
आप यदि पशुओ को बिना किसी लिमिट के साइलेज चारा खिलते है तो उससे फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। इसलिए पशुओ को उचित मात्रा में ही साइलेज चारा खिलाना जरुरी होता है यदि सही दूध उत्पादन लेना है तो आपको सही मात्रा में चारा देना होगा इसके लिए यदि पशु का वजन 550 किलोग्राम तक है तो आप उस पशु को 25 किलोग्राम तक चारा खिला सके है यदि पशु कमजोर है तो इसके लिए आपको साइलेज चारे में सूखा चारा मिक्स करके देना उचित होता है साइलेज चारे में अधिकतर हरे चारे के पोषक तत्व होते है जो की पशुओ में पोषक तत्वों की कमी को दूर करते है और दूध उत्पादन में बढ़ोतरी करते है।
कैसे बनता है साइलेज चारा
साइलेज चारे के निर्माण के लिए आपको हरे चारे की जरुरत होती है जिसमे हरी फसले शामिल होती है। इसमें मक्का, जौ, ज्वार, बाजरा आदि ले सकते है। इसके लिए आपको एक साफ सुथरे स्थान की जरुरत होती है और साथ में ही आपको गड्डे का निर्माण करना होगा जो ऊँचे स्थान पर हो ताकि बारिश का पानी इसमें ना जा पाए। अधिक जानकारी के लिए पूर्ण वीडियो को देखे
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे हो तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।
अगर आपको इन में कुछ कमी लगी हो तो वह भी हमें कमेंट करके बता सकते हैं और इसके अलावा आपके दिल की कोई बात हो तो वह भी हमें कमेंट में जरूर बताएं हो सकता है।